ककराला में अमन कमेटी के ओर से निकाली गई जागरुकता रैली के सम्बन्ध में संस्था के प्रबंधक हाजी अजमल खां ने कहा की दहेज प्रथा व युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृति एक ऐसी समस्या है जो हमारे समाज में गहराई से जड़ें जमा चुकी है हमें लोगों को शिक्षित करने और उन्हें इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है हम सभी को मिलकर नशा उन्मूलन व दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठानी होगी इस जागरुकता रैली में मुस्लिम पी.जी.कॉलेज ककराला के अध्यापक और छात्रों का पूर्ण सहयोग रहा
