सम्भल । मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी सम्भल में भारत सरकार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश हज कमेटी, स्वास्थ्य विभाग की जानिब से हज 2024 पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण(वैक्सीनेशन) कैम्प का आयोजन किया गया,

जिसकी शुरुआत क़ुरआने पाक की तिलावत से हुई, तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने नाते पाक पढ़ी।
आज फिर से सुबह में 09 बजे मुख्य रूप से हज ट्रेनर क़ारी वसी अशरफ़ ने हज यात्रियों को हज के मसाइल दोबारा से स्क्रीन के ज़रिए बताए और कुछ अरकान ख़ुद

करके दिखाए, इस दौरान यात्रियों के सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि जिस वक़्त ज़रूरत हो उस वक़्त मदरसा, घर, या मोबाइल के ज़रिए मालूमात हासिल कर सकते हैं, और हज से भी कॉल कर के मालूमात हासिल कर सकते हैं।


ज़िला हज ट्रेनर अब्दुल ख़ालिक़ ने बताया हाजियों की सुविधा के लिए हज सुविधा ऐप मौजूद है सभी लोग मोबाइल में डाऊनलोड करलें, बाकी कोई भी काम हो तो हम लोगों से सम्पर्क करें।
11 बजे सरकारी डॉक्टरों की टीम डॉक्टर नीरज शर्मा के साथ मरकज़ी मदरसा पहुँची सभी डॉक्टरों का फूल

मालाओं से मदरसा कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।
पहला टीका डॉक्टर नीरज शर्मा ने अपने हाथों से लगाया, उसके बाद बाक़ी डॉक्टरों ने हज यात्रियों के टीके लगाए। सम्भल ज़िले के 310 यात्रियों को हज के टीके लगाए गए, जिसमें लेडीज़ और जेंट्स और व्यस्क सभी तरह के लोग शामिल रहे।


इस बीच मुरादाबाद से आये बैंक के मैनेजर ने भारतीय करेंसी को सऊदी करेंसी रियाल में चेंज करने के लिए फ़ॉर्म उपलब्ध कराए और कहा कि आप फ़ॉर्म भरकर जमा कर दीजिए और दो दिन बाद आपको रियाल मिल जाएंगे।
इसी बीच सभी जायरीनों को बिस्किट, जूस, की व्यवस्था कराई गई।


इस दौरान हाजी नदीम, तक़ी अशरफ़ एडवोकेट, क़ासिम ज़हीर, नक़ी अशरफ़, अली अशरफ़ ने कैम्प की ज़िम्मेदारी संभालते हुए वैक्सीन के लिए डॉक्टरों के साथ मिलकर काम किया, और हाजियों के सभी काग़ज़ी काम पूरे किए और हर तरह की मदद का भरोसा दिया।


इस मौके पर मुफ़्ती आलम नूरी, मुफ़्ती हसीब अख़्तर, मौलाना शमशाद, क़ारी शाहिद, क़ारी सरताज, हाजी ज़फ़ीर अहमद, सय्यद अब्दुल क़दीर, फ़रीद अहमद एडवोकेट, मास्टर इस्माईल आदि मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Objevte skvělé tipy, jak zlepšit své kulinářské dovednosti a efektivně využít čerstvé suroviny z vaší zahrady. Naučte se, jak připravit chutné recepty s domácími ingrediencemi, a objevte užitečné triky pro údržbu zahrady. Tyto jednoduché návody vám pomohou ušetřit čas a energii, zatímco si vychutnáte radosti z vaření a pěstování. Skutečné génie: Jak jednou zápalkou vyřešit Najděte falešného Najděte kachnu na obrázku do 10 sekund, Najděte 3 rozdíly na obrázku dívky za 71 sekund v Kde je ten mimozemšťan? Otestujte svůj IQ Najděte 3 rozdíly na obrázku JEN GENIUS: Otestujte si Jaký člověk je ohrožen? Otestujte svůj IQ za Kterou zápalku posunout pro správnou rovnost? IQ test s Pouze 2 lidé Nejkratší IQ test na světě: 3 Najděte Hledáte inspiraci pro vaši zahradu nebo nové recepty? Na našem webu najdete skvělé tipy a triky, jak efektivně využít prostor na zahradě, a to i v malých městských podmínkách. Nezapomeňte také prozkoumat naše chutné recepty, které využívají čerstvé suroviny přímo z vaší zahrady. Ušetřete čas a energii s našimi užitečnými články!