बदायूं। AIMIM पार्टी ने जनपद बदायूं में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाफिज़ मोहम्मद नाज़िर को दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कार्यक्रम ग्राम ढेल में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हाफिज़ मोहम्मद नाज़िर को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर हाफिज़ असलम, डॉ. फरीद मलिक, ज़रीफ अहमद, नवाब सहित कई लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया और भविष्य में पार्टी को क्षेत्र में सशक्त बनाने का भरोसा दिलाया।
