सहसबान-क्षेत्र के ग्राम सिरसा खुर्द निवासी इंद्रपाल सिंह के सुपुत्र रजनीश कुमार खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद सुभाष गौड़ के आवास पर पहुंचे जहां उनका फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका अभिनंदन कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया आवास पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के इस 25 वर्षीय युवा की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे, और सभी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही बधाई देने वालों में सुभाष गौड,अमित शर्मा, डॉक्टर सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, अनुराग दिक्षित, विवेक सक्सेना, विद्याराम शर्मा, बिजेंद्र यादव, आराम सिंह यादव, अमन, कौशर अली, रिजवान, मोरपाल, जावेद, ठाकुर ओमकार सिंह, मुरारी लाल, पुष्पेंद्र ठाकुर,सत्येंद्र पंडित जी ग्राम प्रधान संहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। रजनीश कुमार ने अपने माता पिता भाई बहन को पुष्प माला पहना कर आशीर्वाद लिया। चयनित हुए रजनीश कुमार ने बताया कि कठिन मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता मिली है। खासकर पढ़ने वाले बच्चों को संदेश दिया कि अच्छी संगत में रहकर तैयारी करे सफलता जरूर मिलेगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस सफलता पर अपने दोस्त से प्रेरणा तथा गुरुजनों माता पिता भाई बहन को श्रेय जाता है। उनके आशीर्वाद से मुझे यह सफलता प्राप्त हुई है।
