बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन ग्राम सिलहरी में आयोजित हुआ।आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज, बृज प्रांत के प्रान्त संघचालक चालक शशांक भाटिया, जिला प्रचारक भारत लाल, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, एवं मातृशक्ति के रूप में प्रेमवती मौर्य द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।
आचार्य मुमुक्ष कृष्णा कथावाचक ने अपने भाषण में हिंदू सदैव परहित सेवा का उदाहरण बताया। उन्होंने उन्होंने समस्त हिंदुओं को सदैव सनातन परंपरा का निर्वहन करने का आह्वान किया।
जिला प्रचारक भारत लाल ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को आदर्श मानते हुए आज काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने अपने उद्बोधन में समस्त जातियां हिंदू हैं सनातनी है और रामकृष्ण की अनुयाई हैं बताया। उन्होंने कहा की संघ अपने 100 वर्ष आसानी से पूरा नहीं कर रहा है संघ ने बहुत विपरीत परिस्थितियों में काम किया है तब जाकर कहीं अब समाज में परिवर्तन दिखाई दे रहा है यह परिवर्तन स्थाई रहे इसके लिए हमें निरंतर जागृत रहना होगा।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह मून गुप्ता बदायूं खंड प्रचारक सलारपुर खंड कपिल, रविंद्र सिंह खंडकार्यवाह, देश दीपक, सुरेश, भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता नगर मीडिया प्रभारी हिमांशु सक्सेना सुरजीत गुप्ता जिला प्रतिनिधि भाजपा पंकज शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भाजपा हर प्रसाद सिंह पटेल, सुखदेव के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता शारतेंदू पाठक जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह राठौड़, जुगेंद्र पाल सिंह, हिमांशु सिंह, आरयेन्दर सिंह महावीर सिंह
नीरज रस्तोगी तथा विश्व हिंदू परिषद एवं ओम विराट हिंदू सम्मेलन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति के रूप में सीमा राठौर रचना शंखधार हर तनुजा सक्सेना आदि बहनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक (पर्यावरण गतिविधि) नीरज मिश्रा ने किया।
