14 फरवरी दिन रविवार को सकल हिन्दू समाज समिति खंडुआ के तत्वावधान में जनता इण्टर कालेज में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय संस्कृति के विभिन्न मानबिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे परम पूज्य दिव्यानंद योगीराज जी ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में संस्कृति के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि “बटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर व खण्ड प्रचारक सहसवान शरद जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ता के रूप मे संघ के पंच परिवर्तन विषय में डॉक्टर आर डी शर्मा प्रांत दिव्यांग जन प्रमुख ब्रज प्रांत ने बताया।
हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है।
भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय द्वारा की गई।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और आगंतुकों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. आर डी शर्मा प्रांत दिव्यांग जन प्रमुख ब्रज प्रांत ने किया।
इस अवसर पर शरद अत्री नगर प्रचारक , डॉ. अरविंद खण्ड बौद्धिक प्रमुख , एवन गुप्ता, नमित गुप्ता भाजपा नेता , विक्रांत यादव ब्लॉक प्रमुख पति, जगमोहन गुप्ता, हरेंद्र सिंह, पुनेश , नितिन गुप्ता, सुमित पाठक , अनुज पाठक , महावीर, आदि मौजूद रहे।
