तिजारा। श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या महाविद्यालय में आज फ्रेशर पार्टी 2023 का आयोजन धूमधाम से किया गया। फ्रेशर पार्टी के अंतर्गत विभिन्न नृत्य और क्विज प्रतियोगिताओं द्वारा फ्रेशर 2023 का चयन किया गया।

फ्रेशर पार्टी में अंजलि, कविता, चांदनी और सीमा को कमेटी के जजों द्वारा चयनित किया गया। इस अवसर पर जैन शिक्षण समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, कपिल जैन, संजय जैन, प्रदीप जैन, गरिमा जैन, सुमन

जैन, सुरेंद्र जैन, मनीष जैन और नितिन जैन सहित महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर आरके पांडे ने छात्राओं को कार्यक्रमों के अलावा अपने अध्ययन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर जैन शिक्षण समिति के अध्यक्ष पवन जैन ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए अपने अध्ययन कॉल में समस्त गतिविधियों में भाग लेते हुए पढ़ाई के प्रति जागरूकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

रिपोर्टर मुकेश

You missed