बदायूं। छोटी सराय स्थिति कवाड़ बाजार में सिलेंडर से कवाड़ काटते समय हादसा हो गया। जिसमें कवाड़ की दुकान में अचानक धमका हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। सभी लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि यह लोग ऑक्सीजन सिलेंडर से कवाड़ काटने का काम कर रहे थे। कवाड़ काटते समय ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगी स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटी सराय में अब्दुल हाफिज, मेहरबान, सफी अली आग लगने से झुलस गए। जिनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कबाड़ बाजार में करीबी बीस से अधिक दुकान है हादसे के बाद कोई दुकानदार आग कैसे लगी बताने को तैयार नहीं है स्थानीय लोग प्लास्टिक में आग लगने की बात कह रहे हैं।
एसएचओ कोतवाली ने बताया कि सिलेंडर से यह लोग काम कर रहे थे। गैस लीक होने की वजह से लोग झुलस गए है।