सहसवान। पीडब्ल्यूडी द्वारा सहसवान नाधा इस्लामनगर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंस किया गया कि सभी व्यापारी अतिक्रमण को शीघ्र हटा लें जिसको लेकर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर व्यापारी एकत्रित होकर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवाज पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर अनुज माहेश्वरी व्यापारियों को साथ में ले जाकर बदायूं जिला अधिकारी से मिले उन्होंने जिला अधिकारी के लिए व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया जिसको लेकर जिला अधिकारी ने कहा ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। उन्होंने अनुज महेश्वरी को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी हाल में किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा बता दें पूर्व में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान की चर्चाएं जोरों शोरों पर रही जिसको लेकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अनुज माहेश्वरी ने बदायूं आल्हा अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों एवं भाजपा वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия