उसावाँ । पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ ग्रस्त गांवों का भृमण करते हुए बाढ़ पीड़ितों का हालचाल पूछा साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा देते हुए बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को भोजन के पैकट बांटे ।
गंगा किनारे बसे गांव के लोग इस समय तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं , खाने व अन्य कई समस्याओं से घिरे हुए हैं , शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ ग्रस्त गांव जटा , ठकुरी नगला , प्रेमी नगला आदि गांवों में पहुँचे , बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों का हालचाल पूछा तथा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम इस प्राकृतिक परेशानी में आप लोगों के साथ है , हमारा परिवार के लोग भी लगातार साथ खड़े रहें हैं , इसके बाद ग्रामीणों को भोजन के पैकट बांटे , भोजन वितरण में अजय गुप्ता , जगत गुप्ता , सुखबीर सिंह , सचिन गुप्ता , विनोद , सतीश , अवनीश, भूरे सिंह , राचेन्द्र सिंह , नरेन्द्र सिंह सहित कई लोग साथ थे ।

रिपोर्ट बिक्की गुप्ता

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья