कुंवरगांव। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जो आए दिन लकड़ी माफिया हरे वृक्षों का कटान करने में माहिर है ।पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव मौजुमपुर छज्जू का‌ है। सोमवार को गांव के एक व्यक्ति के यहां नीम के हरे पेड़ का कटान लकड़ी माफिया ने किया था। जो पेड़ को काटकर ट्राली में लोड कर लिया था। जिसकी सूचना किसी ने नवादा चौकी पुलिस को दे दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वन विभाग टीम को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि नवादा चौकी क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे पेड़ों का कटान जोरों किया जा रहा है।
वन दरोगा आदित्य गंगवार ने बताया की नीम की लकड़ी से लोड हुई ट्राली पकड़ी है जहां उस पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है जहां क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं पर छापेमारी जारी रहेगी।