बदायूं।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं डीएम के आदेशनुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से 1 खाद्य पदार्थ के नमूना लिया गया । आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। शहर के जोगीपुरा स्थित मेसर्स सेठी क्रॉकरीज के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का एक नमूना संग्रहित किया गया। 179 किग्रा अनुमानित राशि दस हजार रंगीन कचरी नियमानुसार सीज की गयी एवं प्रतिष्ठान में साफ सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी की जा रही है।
एक नमूना को वास्ते जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारी को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने दुकानों में साफ,सफाई रखने शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राजेन्द्र नाथ मिश्रा, सीमा यादव एवं प्रिया त्रिपाठी मौजूद रहे।