बदायूँ। आबकारी विभाग ने दी दबिश,अवैध शराब बनाने वाले पांच लोगों को भेजा जेल बदायूँ आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उपआबकारी आयुक्त बरेली प्रभार एसपी सिंह के आदेश पर मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आबकारी प्रवर्तन बदायूं,बरेली और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के तहसील सदर के अंतर्गत थाना सिविल लाइन के संदिग्ध गांव मीरा सराय,लौड़ा बहेड़ी,नौसेरा,शेखूपुर थाना अलापुर के गांव कंचनपुर थाना हज़रतपुर ,उघैती और सहसवान के संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 171 लीटर अवैध शराब बरामद कर 08 अभियोग दर्ज किये गए,05 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।मौक़े से 1100 किग्रा लहन नष्ट किया गया।टीम द्वारा संदिग्ध गावों में लगातार अभियान कार्य जारी। टीम में आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, दिनेंद्र सिंह,सुरेंद्र यादव,प्रकाश कुमार,सुनील सिंह,चमन सिंह और परमहंस कुमार मय पुलिस स्टॉफ के मौजूद रहे।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия