बिनावर: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र बिनावर पर धरना देकर अवर अभियंता सतीश चंद्र को ज्ञापन सोपा।


इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बदायूं अर्जुन सिंह ने कहा कि समस्त किसानों को विद्युत आपूर्ति न मिलने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। किसानों की धान की पौध उखड़ी पड़ी हैं वह सूख रही हैं। इस दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ता पप्पू सैफी ने कहा विद्युत उपकेंद्र बिनावर पर जो संविदा कर्मचारी हटा दिए गए हैं उन्हें पुनः वापस लाया जाए, जो यहां हैं उनसे विद्युत कार्य संभल नहीं रहा है। इस दौरान

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जेई सतीश चंद्र से 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि ज्ञापन देने के बावजूद भी अगर बिजली 24 घंटे नहीं मिलती है तो वह 25 जुलाई 2025 को विद्युत केंद्र बिनावर पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल बाबा जी, अमर सिंह, बृजपाल प्रजापति, सुरेश गुप्ता दीवान जी, कृष्णपाल, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी, केसर अली सहित आदि कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: शिवेंद्र यादव

Oplus_131072