
एमएसपी गारंटी कानून बनाकर सरकार किसानों को दे बाज़िब दाम
बदायूं।भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।किसान यूनियन असली के पदाधिकारी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूतों सहित शहीद भगत सिंह को नमन किया।

बिनावर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के मैदान से ट्रैक्टर कार मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा रैली 10:30 बजे से भारत माता की जय वंदे मातरम् ,जय जवान,जय किसान के नारों माहौल तिरंगा मय हो गया। तिरंगा किसान रैली बिनावर से शहीद भगत सिंह चौक नवादा होते हुए टैक्टर तिरंगा यात्रा दातागंज तिराहे से होकर पुलिस लाइन चौराहे, कचहरी तिराहे लालपुर और वहां से आरटीओ कार्यालय से हाईवे होते हुए दादी की रसोई बाईपास पर संपन्न हुई।
युवा नेता सोहेल गद्दी ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा रैली को संबोधित हो करते हुए कहा कि 15 अगस्त आजादी का भारतीय पर्व है।

देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को बलिदान करने वाले वीर अमर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की याद करते हुए देश के लिए त्याग करने वाले सपूतों को दिलों में याद रखने की बात कही।हमारे देश के युवा क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। तब जाकर कहीं यह दिन देखने को मिला है हम लोगों को देश की अखंडता के लिए एकजुट भाईचारा बनाए रखना है हमें हिंदू मुसलमान सिख इसाई आपस में बैर नहीं रखना है। और देश की आजादी के लिए हमेशा एकजुट रहना है।

तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा देश हमारा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है हमारा देश आजादी का पर्व मना रहा है देश आजाद है लेकिन हम अभी भी अंग्रेजों के शासनकाल की तरह गुलाम हैं किसानों को एमएसपी गारंटी कानून सरकार नहीं बना रही है सरकार को चाहिए कि किसानों की फसल खरीद का गारंटी कानून बनाए। जसवीर सिंह यादव ने कहा देश में यूरिया खाद का अकाल पड़ा है कैसी आजादी है अधिकारी किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी।
जिलाध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा कि सन 1947 में इन्ही भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन काल से स्वतंत्रता प्राप्त की तभी से हर वर्ष भारत आजादी का जश्न मनाता है और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है उन्होंने कहा कि कितने क्रांतिकारियों ने अपने देश के लिए बलिदान दिया है हमें आपस में बैर नहीं रखना चाहिए हिंदू ,मुस्लिम,सिख इसाई हम सभी एक राष्ट्रीय हैं मिलकर रहना है। मेरी सरकार से मांग है कि किसानों की फसल का एमएसपी गारंटी कानून बनाकर खरीद कराई जाए और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो गन्ने का मूल्य 500 रुपए कुंतल हो शिक्षा फ्री दिलाई जाए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं

जनपद बदायूं की मीडिया को जिन्होंने संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने और बदायूं के किसान मजदूर को जिन्होंने सहयोग दिया एवं भाई सोहेल गद्दी एवं राशिद गद्दी का जिन्होंने बढ़ चलकर सहयोग दिया। सलीम गद्दी ,साजिद निजामी गद्दी,भारतीय किसान यूनियन असली जिला अध्यक्ष युवा राशिद गद्दी, प्रताप सिंह, हरीश सिंह, सूरज पाल सिंह, फैशन गद्दी, खान बहादुर, जसवीर सिंह यादव, कलेक्टर सिंह यादव, प्रदीप सिंह, हरबंस पटेल आदि किसान नेताओं का विशेष सहयोग रहा।






