
एक सप्ताह में सीएचसी पर दो प्रसूताओं की मौत
बदायूं।दहगवां सीएचसी पर प्रसव के बाद एक और महिला की मौत, परिजनों का आरोप डॉक्टर स्टाफ की लापरवाही से महिला की जान गई हैं।
जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक प्रसूता की प्रसव के बाद मौत हो गई। गांव भोयस निवासी सर्वेश (35) पत्नी

गजराज को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी ले गए। प्रसूता सर्वेश ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन शनिवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी के बाहर शव को रखकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने प्रसव के नाम पर उनसे 10 हजार भी लिए थे उसके बावजूद इलाज में लापरवाही बरती गई जिससे प्रसूता की मौत हो गई। उन्होंने ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सीएचसी में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






