बदायूं। शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उपआबकारी आयुक्त बरेली आर के सिन्हा के निर्देशन में ज़िला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने प्रवर्तन बरेली और  पुलिस के साथ थाना सिविल लाइन के संदिग्ध ग्राम मीरा सराय में दबिश दी। दर्जनों भट्ठियाँ नष्ट की गयीं। दबिश देकर कुल 120 लीटर कच्ची शराब  करते हुए 05 अभियोग पंजीकृत किया  गया। 05 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त थाना उझानी के नगर पंचायत कछला के कई ग्राम और दातागंज के अलापुर, कंचनपुर, संजनपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अवैध अड्डों से बिक्री होने वाली शराब को पीने से संभावित हानियो के बारे में ग्रामवासियो को जागरूक किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, चमन सिंह और थाना पुलिस रही।

Όλοι βλέπουν Μόνο μια ιδιοφυΐα Ένας προκλητικός Γρήγορο τεστ IQ: μόνο λίγοι θα 2025/10/06: Ένα τεστ έξυπνάδας - Μαντέψτε ποιος πνί Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: Πρέπει να βρείτε ένα μεγάλο λάθος σε μι -
slot thailand