Oplus_131072

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के सिरसी में पोटा बराही रोड पर प्रतिपाल सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम पोटा थाना हजरत नगर गढ़ी जिला सम्भल अपने ई-रिक्शा से शाम करीब 9:00 बजे सिरसी से ग्राम पोटा जा रहा था सिरसी से आगे चार

व्यक्तियों ने प्रतिपल का रिक्शा रुकवा कर रिक्शा में बैठ गए थोड़ा आगे जाकर जंगल में प्रतिपाल का रिक्शा टॉयलेट करने के लिए रुकवाने लगे जिसका प्रतिपाल ने विरोध किया व रिक्शा रोकने से मना किया रिक्शा में बैठे व्यक्तियों ने प्रतिपाल से दोबारा टॉयलेट करने के लिए रिक्शा रोकने को कहा रिक्शा न रोकने पर रिक्शा रुकवाने के लिए रिक्शा में बैठे व्यक्तियों ने प्रतिपाल का हाथ पकड़ लिया जिस कारण रिक्शे का हैंडल मुड़ने से रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया तथा रिक्शा पलटने से रिक्शे में बैठे प्रतिपाल व अन्य लोगों

सरफराज पुत्र नजर ,अल्फ़ाज़ पुत्र उमर , आशकार पुत्र असरार व कोशेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासीगण खानपुर खुमार थाना नखासा जनपद सम्भल के चोटें आई है,ग्रामीणों द्वारा रिक्शे में बैठे व्यक्तियों में से दो व्यक्तियों सरफराज पुत्र नजर व कोशेंद्र पुत्र राजेंद्र को पकड़ लिया तथा अफवाह फैल गई कि चोरों को पकड़ लिया है जांच की जा रही हैं जांचोपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072