
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डंपर चालक द्वारा गोवंश को टक्कर मारने का मामला सामने आया है कलान से बदायूं की ओर बालू भरा डंपर जा रहा था एसएसके बारात घर के पास रुके हुए गोवंश के झुंड से टकरा गया। चालक ने डंपर नहीं रोका और डंपर

चालक ने गोवंश को लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने अपने वाहनों से पीछा कर थाने के पास डंपर को रोककर भीड़ ने चालक की पिटाई शुरू कर दी एक पुलिसकर्मी ने चालक को बचाने का

प्रयास किया लेकिन उसे भी वहां से भागना पड़ा चालक ने पुलिसकर्मी के पैर पड़कर मदद मांगी बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से चालक को भीड़ से बचाया गया घटना का वीडियो सामना आया है जिसमें चालक को

भीड़ पीटते हुए दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल इकाई उसावा के कार्यकर्ताओं की तरफ से पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।
एसएचओ वीरपाल सिंह के अनुसार चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और डंपर को सीज कर दिया गया है।

