संवाददाता: शिवेंद्र यादव
बदायूं: विकासखंड सालारपुर क्षेत्र क्षेत्र के गांव पलिया झंडा मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना

पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कई बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या

का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। गांव में बीमार होने पर अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस गांव में नही जाने से परिजनों को मरीज को

उठाकर लाना पड़ता है। आम रास्ते होने से बरसात के बाद तो हालात ज्यादा बिगडने से गांव में जाना मुश्किल हो गया है। इसलिए लोगों ने ग्राम प्रधान अमर सिंह से समस्या समाधान की मांग उठाई है, लेकिन ग्राम प्रधान ने अपनी दबंगई के चलते ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया।

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान अमर सिंह से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि गांव में कीचड़ है और जल भराव की स्थिति को देखकर अभी रोड़ा डलवा दिया गया है, जल्दी ही सीसी निर्माण कार्य करवा कर के ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस संबंध में वीडीओ पंचायत सालारपुर शिवकुमार ने बताया कि गांव में बंदगी बगीचा होने की शिकायत मिली है वह मंगलवार को जाकर इस मामले की जांच करेंगे।
रिपोर्टर शिवेंद्र यादव






