कुंवर गांव। नगर पंचायत कुंवर गांव में अव्यवस्थाएं हावी हैं वहीं नगर वासी व दुकानदार भीषण गंदगी के चलते नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं एक आदर्श नगर पंचायत कहे जाने वाले कुंवर गांव में हर तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है ।नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर बने फुब्बारे के पास भीषण गंदगी फैली हुई है ।जल भराव की समस्या बनी हुई। नाली बजबजा रही हैं । मच्छर पनप रहे हैं ।पानी का निकास न होने की बजह से चौराहे पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप बंद पड़ा हुआ है वहीं रोड किनारे मिर्चें पकौड़ी के ठेले लगते हैं जिनका पानी नवीन स्वास्थ केन्द्र में जा रहा है ।दुकानदारों और नगर वासियों का कहना है कि पिछले समय में यहां नाला बना हुआ था जिसको वर्तमान चेयरमैन ने तुड़वा कर नाली में तब्दील करा दिया अब पानी के निकास के लिए कोई रास्ता न होने के कारण घरों का पानी दुकानों के आगे नाली में भरा हुआ है जिसकी शिकायत कई बार चेयरमैन पति संजय गुप्ता से की लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। जलभराव होने के कारण ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं। नगर वासियों का कहना है कि नगर में वर्तमान चेयरमैन ने विकास के नाम पर कोई काम नहीं करवाया है। हर जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।

Скрытая угроза в вашей кухне: почему стоит Почему мозг устаёт и Скрытая угроза на Как вернуть первозданный вид потрепанному корпусу за пару минут Эффективные домашние средства от пятен соевого соуса: простые Эффективные способы мгновенного удаления запаха рыбы с рук Главная привычка для чистого дома, Главная ошибка Тайны чистки содом: как Эффективный способ удаления неприятных Опасности кухонных крошек и методы для идеальной Как скрытые пражские районы могут засиять с этим инструментом