Oplus_131072

ये क्या हो रहा है सरेआम जिले में
नशे में धुत महिला का हंगामा शोरूम मैनेजर को थप्पड़ मारकर शीशा तोड़ा
युवक ने खुद को बताया ‘मंत्री का भतीजा
शराबी महिला को पुलिस ने पकड़ा।
अलवर =अलवर शहर में अम्बेडकर सर्किल व भगत सिंह सर्किल के मध्य मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित वुडलैंड शोरूम पर शराब में धुत एक महिला ने मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया तथा पत्थर उठा कांच पर फेंक इसके बाद साथी युवक के साथ शोरूम का सामान उठा गाड़ी में पटक कार भगा ले गई।
जिसे स्कीम दो में पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई । युवक ने खुद को मंत्री का भतीजा होना बताया।

वुडलैंड शोरूम के मैनेजर विक्रम ने बताया कि बुधवार शाम करीब सवा सात बजे के आसपास एक कार से युवक-युवती आए। जिन्होंने आते ही सैंडल खरीदने की बात की। 84 सौ रुपए कीमत के दो जोड़ी सैंडल पसंद कर लिए। लेकिन भुगतान के लिए चैक देने लगे। चैक लेने से मना करने पर गाली गलौज करने लग गए। महिला ने तुरंत ही कर्मचारियों के साथ हाथापाई पर करना शुरू कर दिया। जब सैंडल ले जाने से रोका तो महिला गुस्सा हो गई। उसने अपने ड्राइवर को सैंडल थमा दिए। इसके बाद खुद के हाथ में जो सामान था उसे उठा कर ले गए। हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने उनकी कार के आगे पत्थर रख दिए। ताकि आगे नहीं ले जा सके। लेकिन महिला ने खुद गाडी चला पत्थरों के ऊपर से कार भगा ले गई। उनका चालक पहले ही हंगामा देख भाग गया। तथा दोनों स्कीम दो की तरफ से आगे जाने लगे। उससे पहले पुलिस ने इनको पकड़ लिया। दाेनों को थाने ले आई। बाद में पता चला कि महिला अनीता मान निवासी दिल्ली है और युवक गौरव सारस्वत अलवर शहर के शांतिकुंज निवासी है। इस युवक ने एक बार मंत्री संजय शर्मा का भतीजा होने की धमकी भी दी थी।शोरूम मैनेजर ने दोनों के खिलाफ शेारूम में मारपीट करने और सामान उठाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Objevte užitečné tipy a triky pro vaši kuchyni a zahradu na našem webu. Naučte se, jak efektivně využít zbytky potravin, připravit rychlé a zdravé pokrmy nebo jak správně pěstovat různé rostliny. Naše články vám pomohou zlepšit vaše kulinářské dovednosti a péči o zahradu, aby byla vždy plná čerstvých plodů. Neuvěřitelný problém se zápalkami: vyřešte několik najednou! Která shoda Pokud hledáte osvědčené tipy na zlepšení vaší zahrady nebo chutné recepty, jste na správném místě. Na našem webu najdete nejen užitečné rady pro pěstování rostlin, ale také inspiraci pro vaření z čerstvých surovin. Zjistěte, jak skloubit přírodní ingredience s jednoduchými triky, abyste si mohli užívat zdravější a chutnější jídla každý den.