बदायूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का डॉ श्रीमोहन झा ने बुधवार को कार्यभार संभाला यह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे है। सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्र 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद प्रशासनिक सेवा से मुक्त हो गए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए गए। डॉ रामेश्वर मिश्र मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में बदायूं जिले में सीएमओ का पदभार ग्रहण किया था। अब सेवामुक्ति के बाद डॉ रामेश्वर मिश्र बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। वहीं, उनके स्थान पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ श्री मोहन झा को प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ श्रीमोहन झा की नियुक्ति जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक सुधारों के उद्देश्य से की गई है।
डॉ श्रीमोहन झा पहले से ही विभागीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने ने बताया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। जिले में बिना अनुमति चल रहे अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर डीएमओ योगेश सारस्वत, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार अग्निहोत्री, बाबू नितिन यादव,बाबू सीवी सिंह मलेरिया के बड़े बाबू नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।