बदायूं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 31 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 3 सितंबर को प्रातः 9 बजे जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण विभिन्न मजिस्ट्रेट व अधिकारियों के द्वारा करवाया गया। जिसमें निरीक्षण में 131 चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित का एक दिन का वेतन व मानदेय काटते हुए सितंबर का वेतन आहरित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
डीएम ने बताया कि 03 सितंबर को कराए गए निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में 4, इस्लामनगर में 8, कादरचौक में 4, बिनावर में 2, बिसौली में 02, बिल्सी में 10, आसफपुर में 02, सहसवान में 06, दहगवां में 22, वजीरगंज में 05, ककराला में 04, सैदपुर में 05, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊ में 23 तथा जिला महिला चिकित्सालय में 34 सहित कुल 131 चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।