मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत निर्यातकों को निर्यात में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न

मंडलायुक्त ने बरेली मंडल के लिए अधिकृत कृषि बासमती चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों एवं एफपीओ के मध्य एमओयू कराया जाए, जिससे उनका निर्यात हो सके तथा उनको उचित मूल्य भी मिल सके

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत निर्यातकों को निर्यात में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक आयुक्त सभागार में हुई।


मंडलायुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्यातकों को निर्यात करने हेतु बढ़ावा दिया जाए और उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया जाए। उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि ऐसे कृषक जो बासमती चावल के कलेस्टर अनुसार पैदावारी करते है उनको निर्यात करने एवं उपज हेतु प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर निरीक्षण भी करें, जिससे बासमती चावल की गुणवत्तापूर्ण उपज हो सके।

मंडलायुक्त ने बरेली मंडल के लिए अधिकृत कृषि बासमती चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यातकों एवं एफपीओ के मध्य एमओयू कराया जाए, जिससे उनका निर्यात हो सके तथा उनको उचित मूल्य भी मिल सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत निर्यातकों को निर्यात में आ रहे हैं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सहायक कृषि अधिकारी द्वारा निर्यातकों को निर्यात में दी जाने वाली परिवहन अनुदान, मंडी शुल्क एवं विकास सेस में छूट के साथ-साथ क्लस्टर के निकट प्रसंस्करण यूनिट से निर्यात में देय अनुदान के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।


बैठक में एपीडा के डॉक्टर रितेश शर्मा, ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के निदेशक विनोद कौल, उप निदेशक प्रशासन एवं विपणन मंडी परिषद श्री अविनाश चन्द्र, ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज ऋषि रंजन गोयल, उप निदेशक मत्स्य, कृषि उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि सहित जनपद के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья