बरेली, 20 जुलाई। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी ने आज श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बदायूं रोड पर सड़क, नाला आदि के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य ऐसा किया जाए कि जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नाले के निर्माण को समयान्तर्गत शीघ्र पूर्ण किया जाए।

मंडलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों में साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि जहां जहां पर विद्युत के तार झूल रहे हैं उनको तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बदायूं मार्ग से आने और जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। निरीक्षण के समय वीसी बीडीए जोगेन्दर सिंह, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, मुख्य अभियन्ता नगर निगम वीके सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Zábavná výzva pro Jak upéct dokonalé sušenky: snadný recept, který „Hádanka pro ty, Který muž je Lovecké oči naleznou pouze leoparda: hádanka Jen opravdový
slot thailand