बदायूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा के निर्देशन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ मोहन झा जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने जिला अस्पताल महिला अस्पताल एवं समस्त ब्लॉकों के फार्मासिस्टों को कुष्ठ का प्रशिक्षण दिया। कुष्ठ की प्रचार सामग्री का वितरण कर उसके लक्षण ,पहचान चिन्ह एवं इलाज के विषय में विस्तार से जानकारी दी । कुष्ठ रोग एक सामान्य रोगों की तरह ही सामान्य रोग है जो एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है । कुष्ठ रोग की जांच एवं उपचार जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क है । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कुष्ठ से कोई भी विकलांग ना हो और किसी भी बच्चे को कुष्ठ रोग न हो । इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए कुष्ठ विभाग जनमानस के बीच गोष्ठियों के माध्यम से कुष्ठ के विषय में समाज को जागरूक कर रहा है एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिए अधिक से अधिक प्रयास कर रहा है।