बदायूं । सहसवान बताते चलें कि डी.पी. महाविद्यालय में ‘करो योग, रहो निरोग’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम प्रातः 11 बजे रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सत्यपाल यादव द्वारा छात्र/छात्राओं को योग के गुर सिखाये गए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को योग करने एवं मानव शरीर के लिए उससे होने वाले सकारात्मक प्रभावों को भी बताया |यह कार्यक्रम एनएसएस यूनिट की तरफ से संचालित किया गया । एन.एस.एस. यूनिट के सह संचालक श्री दिव्यांश सक्सेना के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने योग करना सीखा |दोपहर को जलपान ग्रहण करने के बाद सभी छात्र/छात्राएं सभी प्रवक्ताओं के साथ बौद्धिक सत्र के लिए रूम नंबर 2 में एकत्रित हुए |इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह मुख्य वक्ता रहे तथा संचालन श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया । डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दिन भर में कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है । योगासन,प्राणायाम और ध्यान तनाव दूर करने का कारगर उपाय है । हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं । योग करने के कारण शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित नहीं करती है । कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ. मनोज आर्या कहा कि मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण है । प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं । इस मौके पर पर ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर, प्रभात सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, डॉ. नीलोफ़र खान, तृप्ति सक्सेना, ऋतु सिंह, गुलनार जमील,विनोद यादव सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।छात्राओं ने भी कई तरह के योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, चक्रासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन, हलासन, सर्वांगासन, नौकासन, कपालभाति और अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास सत्यपाल यादव की उपस्तिथि में किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुष्का शर्मा, नबीहा, आज़मी, कंचन,चाँद मियाँ, आमिर, अजय सहित अन्य कई विद्यार्थी शामिल थे । उपरोक्त विषय पर कई छात्र/छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किये |

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди