बदायूँ। विकासखंड सलारपुर के ग्राम हसनपुर थाना कुँवर गॉव में नाले व नालियों का पानी सड़क पर भरा हुआ है जिसकी वजह से ग्रामीणों को आवा जाही की बड़ी समस्याओ का सामना करना पड रहा है। पिछले कई महीनो से तालाब और नाले का गंदा पानी सड़क में भरा हुआ पानी कई लोगों की नीम में भरने से घरों की बुनियाद बैठने व घर गिरने की कगार पर है बड़ा हादसा हो सकता है और जानमाल का भी खतरा बना हुआ है जिसको लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान खुद ग्रामीणों के साथ करते हैं पक्षपात जिसका खामिया आज ग्रामीणों

को भुगतना पड़ रहा है और बड़ी बीमारियों व हैजा फैलने का भी डर सता रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्गों में गम्भीर बीमारी को पनपने की संभावना बनी हुई है जिसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप व कई बीमारियां के फैलने की आशंका है जहां पर ग्रामीणों ने आज अपनी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के समक्ष रखी जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि इस जल भराव की समस्या का समाधान जल्द-से-जल्द किया जाए जिसकी शिकायत पूर्व मे की जा चुकी है। समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए और ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव हेतू अवश्यक कार्यवाई हो। वही जिला महासचिव बीयीशु दास ने कहा भाकियू चढूनी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी ।इस अवसर पर नूरुद्दीन, बीयीशु दास, नवाब हुसैन, आनंद बाबा, इमरान, वीरपाल, विवेक, हरिओम, संतोष, नूर जहाँ, गंगा देवी, गफ्फार, विरासत, बबलू, सत्येंद्र पाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।