कादरचौकबदायूं थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव कैथोला निवासी कई लोगों ने खण्ड विकास अधिकारी

को शिकायती पत्र देकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की लोगों ने बताया की बारिश

के मौसम मे हम लोगों का घर से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि हम लोगों के गाँव का जो

रास्ता है वो कच्चा है काफ़ी गड्ढे है जिससे की बरसात मे पानी भरने से निकलना असंभव है बड़े बड़े लोग तो जैसे

तैसे बाहर निकल जाते है क्योंकि कोई है जरुरी तो जाना पड़ता है लेकिन छोटे छोटे बच्चे नहीं जा पाते है

ऐसे मे उनके स्कूल की कई कई छुट्टी भी हो जाती है इसलिए आपसे निवेदन है की जो हमारे गाँव का रास्ता है

उस पर सीसी डलबाने की कृपा करे जिससे हमारी समस्या का समाधान हो सके लोगों ने पत्र देकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

Oplus_131072