सहसबान-दहगवां श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम मंदिर पर युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता व उनके पिताजी नरेश चंद्र गुप्ता ने भक्तों का फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया बता दें संजीव कुमार गुप्ता ने ग्राम रसूलपुर कला से श्री खाटू श्याम जिला सीकर को पैदल यात्रा आरंभ की है, जिसको लेकर उनका जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान बम बम भोले के उदघोषों से वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया इस दौरान वह श्री सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम मंदिर पर भी पहुंचे जहां मयंक गुप्ता ने व उनके परिजनों सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया शिव भक्तों को पटका व फूल माला पहनाई गई और उनके तिलक लगाकर उनकी आरती की गई। और उनकी यात्रा को लेकर मंगलमय की कामना की गई।