संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा गार्द की

सलामी लेकर आरटीसी सेन्टर ईश्वर दास टैक्निकल इन्स्टीट्यूट बहजोई का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की

व्यवस्थाओं जैसे मैस, बैरक, कक्षाओं, स्नानागार, शौचालय आदि का जायजा लिया गया,इसके साथ ही

रिक्रुट आरक्षियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया,जिसमे प्रत्येक आरक्षी से उनकी ट्रेनिंग व समस्याओं

के बारे में जानकारी ली गयी तथा रिक्रुट आरक्षियों को ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं एवं

समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया,इस

अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन आलोक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अशोक कुमार,

प्रभारी आरटीसी आदि पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट





