कुंवरगांव ।थाना क्षेत्र के बनेई से ग्राम बल्लिया को जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान मे मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक बच्चे का भ्रूण कपड़े में लपेटा हुआ पडा था । जहां कुछ बच्चे बकरी के बच्चे की मृत्यु हो जाने पर शव कब्रिस्तान में दफ़नाने गए था जहां कपड़े में लपेटा हुआ एक बच्ची का शव पड़ा था जहां बच्चे घबरा गए और सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद जंगल की ओर ग्रामीणों भीड़ लग गई और क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई ।

जिसकी सूचना प्रधान जमशेद द्वारा थाना पुलिस को दी गई जहां सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो ग्राम बनेई से ग्राम बल्लिया को जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान मे एक पांच माह की लडकी का भ्रूण पड़ा हुआ मिला बच्ची के भ्रूण को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई । ग्रामीण किसी बिन ब्याही मां के बच्चे का शव बता रहे हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।

