सम्भल। बेहजोई कोतवाली क्षेत्र में कल शाम लगभग 7:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बहजोई ब्लॉक में चौपा शोभापुर ग्राम पंचायत में कतिपय कारणों से कुछ गौवंश की फ़ूड पॉइजनिंग से तबियत ख़राब है। तत्काल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी द्वारा मौक़े पर स्थिति का जायज़ा लिया गया। और तत्काल गौवंश का इलाज शुरू किया गया। उपलब्ध भूसे का सैंपल लिया गया और ताज़ा भूसा और चारा उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में सभी बीमार गौवंश का इलाज करके उन्हें सामान्य किया गया है।
परंतु 4 गौवंश की दुखद मृत्यु हुई जिनके शव को पोस्ट मॉर्टम के बाद दफ़नाया गया। 3 बीमार गौवंश उपचारद्धीन हैं। मृत्यु के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है।

ज़िला सूचना कार्यालय संभल

यह भी सूचित करना है कि गाँव के कतिपय शरारती तत्वों द्वारा इस घटना के संबंध अनावश्यक अफ़वाह फैलायी जा रही हैं जिसमें संख्या और मृत्यु के कारण ग़लत बताये जा रहे हैं। इन सूचनाओं का वास्तविकता से कोई मेल नहीं है।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия