बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ.पी. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, जितेन्द्र यादव, अतेन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने अवगत कराया कि जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अर्न्तगत 300 तालावों का खुदाई/जीर्णोद्वार के लक्ष्य के सापेक्ष 421 अर्थात 140 प्रतिशत, खेल मैदान 300 के सापेक्ष 335 अर्थात 112 प्रतिशत, पार्क निर्माण के लक्ष्य 300 के सापेक्ष 378 अर्थात 126 प्रतिशत, चक रोडो का निर्माण लक्ष्य 75 के सापेक्ष 92 अर्थात 123 प्रतिशत, बरसाती नालो का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष 70 के सापेक्ष 74, मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य 753102 के सापेक्ष 1623046 अर्थात 216 की प्रगति की गयी है। उक्त कार्यों पर 50.63 करोड रू. व्यय किया गया है जो कि लक्ष्य के सापेक्ष 316 प्रतिशत है।

रिपोर्टर – भगवान दास

You missed