बदायूँ ।15 अगस्त पर स्वाधीनता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां के संयुक्त नेतृत्व में प्रातः 7:00 बजे सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, ध्वज गीत, वंदे मातरम, एवं राष्ट्रगान करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। सुभाष चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने ध्वजारोहण किया। 7:15 बजे पर शास्त्री चौक पर ध्वज गीत वंदे मातरम करके शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष बन्ने खान ने ध्वजारोहण किया। 7:30 पर नेहरू चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने ध्वजारोहण किया। 6 सड़का पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने ध्वजारोहण किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गांधी ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के परिजन तथा भूतपूर्व जज राजवीर सिंह राठौर ने गांधी ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। तदोपरांत बापू गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान कांग्रेसियों द्वारा किया गया। 8:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ध्वज गीत, वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान करके जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज आजादी से पूर्व की यह प्रभात फेरी की परंपरा कांग्रेस ने

इसलिए शुरू की थी की प्रातः में लोग सोते थे और सुबह 7:00 बजे कांग्रेस जन प्रभात फेरी लेकर निकलते थे तो लोगों के कानों तक सुबह-सुबह यह संदेश देते थे कि हमें इन अंग्रेजों से आजादी लेनी है। मंगलवार को हम लोगों को प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को संदेश देना है की अनैतिक बात के खिलाफ हम लोगों को संघर्ष करना अपना दायित्व समझना चाहिए। गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया कार्यक्रम एवं गोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेन्द्र कश्यप,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर सिंह,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव शशांक राठौर जिला अध्यक्ष रोहित शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप श्री सद्दाम हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष जी मोरध्वज राजपूत ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत अध्यक्ष सोमपाल सिंह ,शोएब अहमद एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के उपरांत सुनीता सिंह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की ओर से मिष्ठान वितरण किया गया इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पहुंचे वहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गान किया। पूर्वान्ह 9:00 बजे करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी के रूप में शहीद स्थल पर पहुंचकर बदायूं के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां पर राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया।

Objevte světy jednoduchých kuchařských triků a užitečných tipů pro zahradničení, které vám usnadní každodenní život. Naučte se, jak efektivně využít zbytky jídla, nebo jak pěstovat bylinky na balkoně. Na našich stránkách najdete inspiraci pro zdravé recepty i praktické rady, které vám pomohou proměnit vaši zahradu v kvetoucí oázu. Najděte 4 rozdíly na snídani v jednoduchém IQ Najděte 3 rozdíly mezi obrázkem chlapce a dívky v našem Která Objevte úžasné tipy a triky pro vaši kuchyni, které vám usnadní každodenní vaření. S našimi recepty na jednoduché a chutné pokrmy ohromíte rodinu i přátele. Nezapomeňte také na naše rady ohledně zahradničení – naučte se, jak pěstovat vlastní bylinky a zeleninu, které obohatí vaše jídla a přinesou radost z vlastní úrody.