बरेली, 09 सितम्बर 2025।
बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आज 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडल, 3 स्पोर्ट्स कॉलेज तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इस भव्य आयोजन में लगभग 850 बालक-बालिकाएँ तथा करीब 200 टीम मैनेजर/कोच हिस्सा ले रहे हैं।


कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल में किया समारोह का शुभारंभ..

कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त बरेली मंडल, सौम्या अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा—

“सभी बच्चे खेल भावना के साथ प्रतिभाग करें। हार-जीत खेल का अभिन्न अंग है, इसलिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।”

मुख्य अतिथि का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मुन्ने अली तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बुके भेंटकर किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेन्द्र राय, बरेली बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनिल मेहरोत्रा, डॉ. राजेन्द्र गंगवार, अनु पाराशरी, डॉ. राम श्री सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश कुमार यादव एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने किया।


सांस्कृतिक छटा

खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को जीवंत कर दिया।

  • सरस्वती वंदना – राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरेली
  • स्वागत गीत – इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, बरेली
  • सांस्कृतिक प्रस्तुति – द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज एवं महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज
  • रंगोली – साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज
  • बैंड प्रस्तुति – के.पी.आर.सी. कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज, बरेली