भिवाड़ी। नगर परिषद भिवाड़ी में आज दिनांक 24 जुलाई 2025 को आयुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में “स्वच्छता वार्ता 2025” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

गया और आए हुए सभी स्टेकहोल्डर का स्वागत किया गया इस दौरान WHY WASTE FOUNDATION के फाउंडर डॉ रूबी मुखीजा व भिवाड़ी विकास संस्थान के अध्यक्ष पदम शर्मा,स्वच्छ भिवाड़ी कार्यक्रम के ब्रांड

एम्बेसडर श्रीमान राजीव अरोरा ,नाहटा फाउंडेशन से अमित नाहटा ,रोटरी शक्ति की अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ,ओसी फाउंडेशन आदि वक्ताओं ने सोर्स सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग, कॉलोनी कम्पोस्टिंग करने हेतु नगर परिषद क्षेत्र के सोसायटी अध्यक्ष, मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष, बिल्डर,एनजीओ अध्यक्ष, आदि से विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान डॉ रूबी मुखीजा ने सभी आए हुए सदस्यों से नगर परिषद भिवाड़ी मे सफाई और सोर्स सेग्रीगेशन में सहयोग करने हेतु निवेदन किया गया, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार ने सभी स्टेकहोल्डर्स से सोर्स सेग्रीगेशन ओर होम कम्पोस्टिंग करने हेतु स्वच्छता भी शपथ दिलाई गई और 150 कपड़े के थेले का वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम में लगभग 150 व्यक्तियों ने भाग लिया,कार्यक्रम में सुनील मित्तल ,डॉ सुरेश

अग्रवाल, एस के सिंह, संजय कटियार , अशोक कौशिक, आर के गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष,स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा, एमआईएस इंजिनियर यशपाल चौधरी, संवेदक प्रतिनिधि सुंदर कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072