बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के 90वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। मालवीय आवास गृह और चित्रांश नगर कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों और समर्थकों ने भाग लिया।मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा किसान के जनक महेंद्र सिंह टिकैत ने हमेशा किसानों के लिए आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि टिकैत साहब ने किसानों की आवाज उठाई और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।
कार्यक्रम में हवन पूजा और माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा, किसान जागृति दिवस के रूप में भी यह कार्यक्रम मनाया गया।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह, जिला सचिव रनसिह उर्फ पप्पू यादव, ब्लॉक सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी आदि उपस्थित रहे।