भारतमाता की जय ।
वंदेमातरम ।
इंकलाब जिंदाबाद ।

नारी के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के उपायो पर चिंतन करेंगे सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार।


सूचना कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर बनेगी रणनीति।


वयोवृद्ध नारी शक्ति के चरण वंदन कार्यक्रम के साथ ही होगा साहित्यकारों का सम्मान।


नारी के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने हेतु भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में जन जागरण अभियान के अंतर्गत दिनाँक 21 फरवरी 2021 को दिन में 10:30 बजे जनपद के प्रमुख सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता जे. एस. पैलेस, बिल्सी ( बदायूँ ) में जुटेंगे । इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के भी सम्मिलित होने की संभावना है।

उक्त कार्यक्रम में जनपद बदायूँ के सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही जनपद के प्रमुख साहित्यकार सम्मिलित होंगे। पाँच श्रेष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में सूचना कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर रणनीति भी बनायी जायेगी।

इस आयोजन के सहभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे गांधी टोपी और मास्क धारण कर उपस्थित हो।

कार्यक्रम संयोजक :

आकाश तोमर
तहसील समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान ,तहसील- बिल्सी, बदायूँ

अखिलेश सोलंकी
सह तहसील समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान, तहसील-बिल्सी, बदायूँ

विपिन कुमार सिंह
सह तहसील समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान, तहसील- बिल्सी, बदायूँ

                    ।। जय हिंद ।।

।। रिश्वत देना पाप है, रिश्वत लेना महापाप है।।
।। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।

You missed