
आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की आमने सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोगो की घायल होने की आशंका बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।
