उझानी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्वा कछला के समीप बरेली- आगरा राज्य मार्ग पर आज सुबह कादर चौक की तरफ से आकर कछला चौराहे से होकर गुजरते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग जगदीश पुत्र रामलाल, तथा बाबूराम पुत्र रामस्वरूप निवासी- नगला जंन्सी शोरों क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक आगे चल रही ईको कार वाले ने अचानक ब्रेक लिए जिससे पीछे चल रहे यह दोनों मोटरसाइकिल सवार ईको कार में पीछे से टकरा गये तथा मोटरसाइकिल का संतुलन विगडने के कारण सड़क पर तेज़ी के साथ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना किसी राहगीर ने कछला पुलिस चौकी पुलिस को दे दी जिससे सूचना मिलते ही चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई जहां घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भिजवाया गया।

You missed