बदायूं। उझानी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कश्यप ने मोहल्ला बहादुरगंज उझानी दलित बस्ती में सुमन बाल्मीकि के घर किया भोजन राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता सुमन बाल्मीकि के आवास पर भोजन किया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा मोदी एवं योगी सरकार सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र की अवधारणा को साकार कर रही है। मोदी एवं योगी सरकार निरंतर दलितों के उत्थान एवं समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य कर रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य एमपी सिंह राजपूत पूर्व चेयरमैन जगदीश लोनिया रानी सिंह पुंडीर अखिल अग्रवाल ग्रीशपाल सिसोदिया उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास

You missed