उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्चा छत से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।घायल मासूम बच्चे को परिजन आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया। मासूम की हालत गंभीर देख बाद में परिजन उपचार कराने को किसी निजी अस्पताल ले गये।
मंगलवार की सांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंखिया नगला निवासी नाजिम का डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र नादिम छत पर खेल रहा था। अचानक छत पर खेलते हुए मासूम बच्चा छत से नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को छत से नीचे गिरे देखा तो आनन-फानन में वह मासूम को उपचार के लिये कछला के एक निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सको ने गंभीर रुप से घायल मासूम बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। मासूम बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन मासूम बच्चे को उपचार के लिये बदायूं निजी चिकित्सक के यहां ले गये वहीं बच्चे के छत से नीचे गिरकर घायल होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर – भगवान दास

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди