इस्लामनगर में भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वोट मांगे।

बदायूं। बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सहसवान विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। करीब दो बजे उनका हेलीकॉप्टर केएम इंटर कॉलेज के मैदान पर उतरा।स्वागत सत्कार के बाद सीधे उन्होंने मंच पर अपना संबोधन कर भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज को वोट देने की अपील मौजूद लोगों से हाथ उठवा कर दी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार तथा यूपी की योगी जी सरकार की तारीफ करते हुए लोगों से कहा कि इस बार यदि जनता ने सहसवान से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज को विधायक बनवाया तो यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें और भी कुछ बनाया जा सकता है। उनका इशारा मंत्री बनाना हो सकता है। उन्होंने करीब चालीस मिनट का जोरदार भाषण देकर लोगों का मन मोह लिया। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री वी एल वर्मा तथा बदायूं के भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य तथा आवंला के भाजपा के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप वीरेंद्र लीडर दयासिंधु शंखधर राजेश यादव ने मंच को संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता तथा रूदायन नगर पंचायत के चेयरमैन अरविंद शर्मा कुलदीप गुप्ता नन्हे गुप्ता शरद बजाज मेजर कैलाश, मोनिका सक्सेना, समेत सैकड़ों भाजपा के लोग रहे।

रिपोटर – सैयद तुफैल अहमद

You missed