बिल्सी। आज बिल्सी विधानसभा के ग्राम निजामपुर में शैलेश पाठक के ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के आयोजन में प्रबुद्ध संवाद को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक बीएल वर्मा ने कहा की आपके द्वारा किए गए स्वागत को मैं अपने लिए आशीर्वाद समझता हूं।स्वागत कार्यक्रम से गदगद केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर चुटकी लेते हुए कहा की १० मार्च को देश के विरोध में कार्य करने वाली ताकतों को जनता हार का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि आज यह उपस्थित गांव गांव से आए प्रबुद्ध समाज ने क्षेत्र का परिणाम लगभग तय कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा इतने कम समय में इतने भव्य कार्यक्रम के लिए अतुल शर्मा,संजीव तिवारी,अनिल जी समेत बिल्सी विधानसभा की ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की पूरी टीम बधाई की पात्र है।उन्होंने कहा की यह सिलसिला जीत तक जारी रहेगा।

डॉक्टर पाठक ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे जनपद की हर विधानसभा पर क्रांति मोर्चा की टीम सभी संगठनों को साथ लेकर हर प्रत्याशी का समर्थन कर रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य ने सभी प्रबुद्धजनों का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर संजीव तिवारी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल शर्मा ने विशेष तौर पर सबका आभार जताया।इस दौरान अमन मयंक शर्मा,देवेश मिश्रा,कृपा राम मिश्रा,संजीव तिवारी,अतुल शर्मा,विनीत शर्मा,तरुण शर्मा,राममोहन मिश्रा,रोहित,अमन मयंक शर्मा,देवेश मिश्रा,अनुज मिश्रा,ओझा जी,कृपा राम शर्मा,नीरज शर्मा,अमित शर्मा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया नोट:इस दौरान डॉक्टर शैलेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को परशुराम का प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट किया।

रिपोटर – निर्दोष शर्मा

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на