उत्तर प्रदेश। यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद हर जिले में ब्राहमण सम्मेलन कर रहे हैं। इसी के चलते आज जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधान सभा में एक बृहम्मण सम्मेलन को सम्बोधित किया। ब्राहमणों को सम्बोधित करते हुए यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अपने समाज के लिए अगर कुछ मिलता है तो ऊपर नेताओं को अपना संख्या बल दिखाना पड़ता है। सरकारों को झुकाने के लिए संख्या बल दिखाना पड़ता है। अगर आप की संख्या ज्यादा होगी तभी सरकारें झुक कर काम करेंगी। जितिन प्रसाद ने कहा कि अगर यहां से भाजपा प्रत्याशी नही जीता तो हम भी ऊपर शक्ल दिखाने लायक नही रहेंगे। मेरा सिर भी शर्म से झुक जायेगा। ऊपर लोग कहेंगे कि काहे के नेता हैं जितिन, काहे के नेता जब कुछ कर नही पाये। और क्यूं इनको पद दिए जायें। इसलिए आपको यहां से भाजपा प्रत्याशी को जिताना होगा। जितिन ने कहा कि अभी प्रदेश में छुट्टा जानवरों की बहुत समस्या है लेकिन इसके लिए काम किया जायेगा। जितिन ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ जीतना नही है बल्कि रिकार्ड बनाना है ताकि तम्बू उखड़ जायें विरोधी पार्टियों के।

जितिन प्रसाद ,यूपी कैबिनेट मंत्री

रिपोटर – राहुल अवस्थी

Къде да съхранявате лука, за Кога да сеят краставици през май 2026 г. според Учените назовали продукт, който естествено намалява нивата на