सहसवान। बताते चलें की सहसवान मैं साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार होता है लेकिन अकबराबाद की दुकानदार खुलेआम धड़ल्ले से दुकान खोलते हैं जबकि बाजार विल्सन गंज के दुकानदार तो पालन करने लगे लेकिन अकबराबाद चौराहा पर इसका पालन होता नहीं दिखाई देता। सप्ताहिक बंदी के असर पर सहसवान में अन्य दुकानदारों का कहना है की यह नियम क्या अकबराबाद पर लागू नहीं होता ऐसा कुछ नहीं क्योंकि उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह ने सप्ताहिक बंदी वाले दिन नगरपालिका टीम को निर्देशित करते हुए बाजार विल्सन गंज स्थित दुकानों पर छापा मारा जिसमें एक दुकानदार अपनी दुकान खोले बैठा पाए जाने पर उस पर नगर पालिका द्वारा कार्यवाही भी हुई थी क्योंकि उप जिलाधिकारी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कराई थी लेकिन अकबराबाद चौराहा पर अधिकारियों के लिए चुनौती बने हुए हैं दुकानदार अब देखना है कि तेजतर्रार उप जिलाधिकारी सहसवान अधीनस्थों को क्या आदेश देते हैं।

रिपोटर – सैयद तुफैल अहमद

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия