उझानी l वीती रात्रि जनपद बदायूं की कोतवाली फैजगंज बेहटा क्षेत्र में ओरछी चौराहे के समीप तथा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने बल्लू के नवनिर्मित मकान में रखी हुई लगभग- ढाई- कुंटल सरिया अज्ञात चोर अंधकार का फायदा उठाते हुए लेकर रफूचक्कर हो गये। परन्तु आस पास में किसी को भनक तक नहीं लगी। जब मकान स्वामी सुबह के समय अपने नवनिर्मित मकान की तरफ घूमने को गया तभी वह मकान के अंदर घुस ही रहा था कि उसका ध्यान अचानक से मकान के अंदर रखीं मकान के स्तेमाल को लाई गई सरिया की तरफ गया। जिसको गायब देख वह हतप्रभ रह गया। और शोर मचाने लगा जिससे आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
अज्ञात चोरों द्वारा नवनिर्मित मकान में रखी सरिया को चोरी करके ले जाने की सूचना मकान स्वामी वव्लू ने कोतवाली फैजगंज बेहटा पुलिस को दी गई।जिसकी पुलिस संघनता के साथ जांच पड़ताल करने में जुटी है।
संबाददाता / विवेक गुप्ता उझानी

You missed