संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी
समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे:- 6395247324,
उझानी-
-आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उझानी- कादर चौक मार्ग पर अढौली रेलवे फाटक के समीप नगर की तरफ आलू लादकर आ रहे टैक्टर ट्राली से टकराकर मोटरसाइकिल सवार हसन पुत्र समशाद उम्र लगभग (55) बर्ष, शरीफ़ अहमद पुत्र समी अख्तर उम्र लगभग (52) बर्ष निवासी संकरी जंगल गंभीर रूप से घायल हो गए तथा साथ ही इसी दौरान मोटरसाइकिल की चपेट में आने से सड़क पर पैदल चलकर अपने घर जा रही वृद्व महिला नगर के ही मोहल्ला गद्दी टोला निवासी कलावती पत्नी कुंवरसेन उम्र लगभग (62) बर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को तुरंत ही एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर कोतवाली पुलिस ने टैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया।

You missed